Doordrishti News Logo

खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत

  • भारतमाला सड़क मार्ग पर हुआ हादसा
  • दूसरे चालक पर केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खड़े ट्रेलर में घुसा दूसरा ट्रेलर ड्राइवर की मौत। मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला सडक़ मार्ग पर एक हादसा हो गया। रामनगर इलाके में सडक़ किनारे खड़े एक ट्रेलर को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में खड़े ट्रेलर के ड्राइवर की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक जिस ट्रेलर को टक्कर मारी गई,उसका टायर पंक्चर हो गया था। ड्राइवर देवीलाल उसे ठीक कर रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवीलाल उसकी चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई।

हाईकोर्ट पहुंचा नागौर में एसपी पद खाली रहने का मामला

मतोड़ा थाने में दूसरे ट्रेलर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।