Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की डांगियावास पुलिस ने गुरूवार को एक हिस्ट्रीशीटर को  गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ अब तक 37 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। वह लंबे समय से डांगियावास पुलिस थाने में वांछित था। पुलिस अब उससे पूछताछ में लगी है।
डांगियावास थाना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया है कि पुलिस आयुक्त जोस मोहन ने निर्देश दिए थे कि लंबे समय से वांछित स्थाई वारंटी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसी कड़ी में एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर निकट सुपरविजन में डांगियावास थाना प्रभारी कन्हैयालाल ने मय जाब्ता हैड कांस्टेबल नैनाराम, कांस्टेबल प्रकाश, अजीत, रमेश, दिनेश, मीना व खुशालराम की टीम ने थाने के वांछित स्थाई वारंटी बिलाड़ा थानान्तर्गत केरियों की ढाणी, रामनगर निवासी जोराराम पुत्र छोगाराम विश्नोई के बारे में आम सूचना एकत्रित करने के साथ ही अन्य तकनीकी सहायता से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की गिरफ्त में आया जोराराम विश्नोई बिलाड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर एक हजार रूपए का इनाम भी घोषित हो रखा है।

37 मामले है दर्ज

थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया है कि जोराराम विश्नोई बिलाड़ा थाने का एचएस है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट,चोरी,अवैध शराब, हथियार, जाली नोट की तस्करी के करीब 37 मामले दर्ज हो रखे हैं। उसके खिलाफ डांगियावास, सरदारपुरा, सीएचबी,बिलाड़ा,पीपाड़ शहर व बालोतरा थाने में विभिन्न न्यायालयों से करीब 10 स्थाई वारंट जारी हो रखे हैं। जिसमें जोराराम वांछित था।

ये भी पढ़े – युवक की चाकू घोंप कर हत्या का मामला: पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026