Doordrishti News Logo
  • घरों में पढ़ी ईद की नमाज
  • कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए ईदगाह के आस पास पुलिस बल तैनात

जोधपुर, शहर में शुक्रवार को ईदउल फितर का पर्व सादगी एवं एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते पर्व पर इसकी छाया स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मुस्लिम समाज ने अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। फिर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर ईद मुबारक का सुबह से ही जोर बना रहा। इधर शहर की छोटी बड़ी सभी ईदगाहों के बाहर पुलिस का पहरा भी रहा। पुलिस माइक लगाकर इस पर्व को सादगी से मनाने की अपील करती नजर आई।

Eid celebrated in simplicity in full

माहे रमजान में गुरूवार शाम को ईद का चांद दिखने के बाद आज शहर में ईद-उल-फितर शुक्रवार को मनाई जा रही है। कोराना महामारी के चलते शहर की तमाम मस्जिदों में बहुत कम लोगों ने कोविड गाइड लाइन के तहत नमाज अदा की जबकि अधिकांश मुस्लिमो ने अपने घरों में ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे अदा करके देश और दुनियां में अमन चैन की दुआएं की।

Eid celebrated in simplicity in full

जालोरी गेट बड़ी ईदगाह में पढ़ी नमाज

ईदुल फितर ईद की मुख्य नमाज जालोरी गेट स्थित ईदगाह के वसी मैदान में कोविड-19 की पालना के साथ मुफ्ती ए आजम राजस्थान मुफ्ती शेर मोहम्मद रजवी की सदारत में आज सुबह आठ बजे नमाज अदा की। ईदगाह परिसर में ही रहने वाले मुस्लिम भाईयों ने इस नमाज के समय मुख्य नमाज के साथ नमाज अदा की। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी इस दौरान ईदगाह परिसर और जालोरी गेट क्षेत्र में मौजूद थे।

ये भी पढ़े :- रेलवे आरक्षण कार्यालयों के समय में परिवर्तन

गाइड लाइन पालना की अपील

काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी अध्यक्ष रूयत-ए-हिलाल (चांद) कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी मुफ्ती ए राजस्थान ने मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद देते हुए अपील की। कोविड-19 के चलते सरकारी गाइड लाइन की पालना करें। ईद की नमाज़ के लिए ईदगाह और मोहल्ले की मस्जिदों में जमा न हो के दिशा निर्देशों और अपील का भी असर नजर आया।

सोशल मीडिया पर रहा मुबारकबाद देने का सिलसिला

ईद की खुशियां हालांकि कोरोना संक्रमण के साथ धूमिल हुई। मगर मुस्लिम भाईयों ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए अपने-अपने रिश्तदारों व परिचितों को इसकी मुबारकबाद देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बार एक दूसरे के घरों आना जाना नगण्य सा दिखा।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026