दो लोगों को नामजद कर कराया केस दर्ज
उम्मेद अस्पताल के सामने पिस्टल तानने का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो लोगों को नामजद कर कराया केस दर्ज। शहर के उम्मेद अस्पताल गेट संख्या 5 के सामने सोमवार की देर रात कार चालक युवक पर पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने पीडि़त की तरफ से मामला दर्ज किया है। दो लोगों को नामजद किया गया है, जिनकी अब तलाश की जा रही है।
शातिर ने क्रेडिट कार्ड को लेकर लिंक भेजा खाते से 40 हजार पार
पिस्टल तानने का आरंभिक तौर पर कारण पता नहीं चला है,मगर इसमें आपसी रंजिश की आशंका जताई गई है। जोकि चुनावी भी हो सकती है। प्रतापनगर सदर पुलिस के अनुसार सिंधियोंं का बास सिवांची गेट निवासी मो.आतिक पुत्र राजू खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सोमवार की रात 12-12.30 बजे के आस पास उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने अपनी कार लेकर खड़ा था।
तब एक बाइक पर दो युवक इरफान और आदिल आए। तब बाइक के पीछे बैठे शख्स ने उस पर पिस्टल तानी और फायरिंग का प्रयास किया। मगर वह उससे पहले वहां से निकल गया।
