जोधपुर, शहर के महामंदिर थाना इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू घोंप हत्या कर दी गई थी। मामले में गुरूवार को पुलिस ने युवक की हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी दरजाराम ने बताया कि बुधवार को रात दस बजे थाना महामंदिर इलाके के मदेरणा कॉलोनी में दस से पंद्रह जनों ने मिलकर एक युवक पर हमला कर दिया, इतना ही नहीं चाकू से भी कई वार कर दिए। जो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तुंरत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी सभी भाग निकले।
घायल को एमडीएम अस्पताल लेकर गए। मामले में मदेरणा कॉलोनी निवासी मोहम्मद साबिर पुत्र जयाल खान ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि शाम साढ़े पांच बजे आफताब के साथ जावेद व विक्की ने मारपीट की बाद में समझाइश होने पर आफताब घर पर आ गया था। इसके बाद जावेद, विक्की, जागीरदार, आकीब, आबिद, अब्दुल अजीज, अरसद, अरबाज, आसिफ, तोसिफ, शेर मोहम्मद व अन्य बाइक सवार हथियारों से लेस होकर आए और आफताब पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़े :- निंबली टोल नाका के पास में मिला अज्ञात शव,कोरोना के डर से किसी ने शव को नहीं लगाया हाथ
गंभीर घायल आफताब को एमडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मामले की जांच करते हुए गुरूवार को जावेद पुत्र जाकिर हुसैन, मोहम्मद आसिफ पुत्र अयुब खान, तोसिफ खान पुत्र अयुब खान, मोहिन खान पुत्र जाकिर हुसैन व शेर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

