Doordrishti News Logo

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

चाकूबाजी का संदेह

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट। शहर के किला रोड पर सोमवार की देर रात गणेश मंदिर के पास में असामाजिक तत्व आपस में उलझ गए। इनके बीच मारपीट होने के साथ चाकूबाजी की सूचना आई। पुलिस ने चाकूबाजी से इंकार किया है। किसी की तरफ से फिलहाल केस दर्ज नहीं कराया गया है।

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

पुलिस ने बताया कि सोमवार को गणेश चतुर्थी थी। तब किला रोड पर साल में एक बार गणेश मंदिर यहां पर खुलता है। गणेश चतुर्थी का अवसर होने के चलते काफी भीड़भाड़ थी। साल में गणेश चर्तुदशी पर ही खुलने वाले गणेश मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उमड़ी श्रधालुओं की भीड़ के बीच में शामिल हुए असामाजिक तत्वों के बीच हुए लड़ाई झगड़े और चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची।

घटना में चाकू बाजी की सूचना भी पुलिस को मिली। मगर पुलिस ने चाकू बाजी की घटना होने से इंकार किया। किसी की तरफ से अभी तक केस दर्ज नहीं कराया गया है।