Doordrishti News Logo

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

नगर निकाय आम चुनाव-2026

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त। जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका) एवं जिला मजिस्ट्रेट,जोधपुर आलोक रंजन ने राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान,जयपुर के निर्देशों की अनुपालना में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा नगर निगम, जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के मतदान केन्द्र संख्या 338 पर 16 सितंबर को होने वाले पुनर्मतदान के लिए प्रवक्ता अभियांत्रिकी, मुख्यालय तकनीकी शिक्षा निदेशालय, जोधपुर विरेन्द्र सिंह शेखावत को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

आदेश के तहत नियुक्त सेक्टर अधिकारी 15 सितंबर से मतदान केन्द्र संख्या 338 पर मूलभूत सुविधाओं (AMF) की उपलब्धता तथा सेक्टर क्षेत्र में वलनरेबिलिटी की जांच कर सहायक रिटर्निंग अधिकारी,वार्ड संख्या 41 से 50 को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

मतदान दिवस के दिन आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर अधिकारी रिजर्व ईवीएम पीठासीन अधिकारी को उपलब्ध करवाते हुए इसकी सूचना सहायक रिटर्निंग अधिकारी,वार्ड संख्या 41 से 50 तथा प्रभारी अधिकारी ईवीएम को भिजवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।