Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के लूणी तहसील क्षेत्र में निंबली टोल नाका के नजदीक एक होटल के सामने आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। संदिग्ध हालात में उसकी मौत हुई है। शव पड़ा होने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची। कोरोना के डर से कोई वाहन चालक शव को अपने साथ अस्पताल पहुंचाने के लिए एकबारगी राजी नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस ने व्यवस्था कर शव का अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव की पहचान नहीं हुई है।

लूणी थाने के एएसआई राणाराम ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि निंबली टोल नाका के पास में एक होटल के सामने व्यक्ति का शव पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि मरने वाला शख्स उसी क्षेत्र में गत 10-15 वर्षों से रह रहा था। होटलों पर काम करता और होटल वाले कुछ खाने को दे देते थे। मगर उसकी वास्तिवक पहचान नहीं हो पाई है। शरीर से भी हष्टपुष्ट है। एएसआई राणाराम ने बताया कि शव को अब वहां से हटाकर एमडीएमएच की मोर्चरी में भिजवाया गया है। कोरोना के डर के चलते कोई वाहन चालक भी शव उठाने का आसानी से तैयार नहीं हो रहे थे।

ये भी पढ़े आरपीएस और दो महिला अफसरों के खिलाफ केस दर्ज

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026