आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास
- कुछ नहीं मिलने पर नकबजनों ने तोड़फोड़ कर पहुंचाया नुकसान
- सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात
- अलमारियों में तोडफ़ोड़
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास। शहर के मसूरिया स्थित राजकीय जगदंबा आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में चोरी और तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने चिकित्सालय के कार्यालय में प्रवेश कर रिकॉर्ड की अलमारियों के ताले तोड़ दिए और सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया।
घटना के बाद आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला देवनगर थाने में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर को सुबह करीब 6.35 बजे की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में अज्ञात लोगों द्वारा चिकित्सालय परिसर में प्रवेश करने और ताले तोडऩे की घटना सामने आई।
रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन
कार्यालय में रखी रिकॉर्ड अलमारियों के ताले तोडक़र दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई। इसके बाद आरोपियों ने वारदात के साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। चिकित्सालय में ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों ने गेट खुला और सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारियों के ताले टूटे हुए देखे।
शिकायत में बताया गया कि चिकित्सालय परिसर में पूर्व में भी असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार की घटनाएं की जा चुकी हैं और इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। अस्पताल में इससे पहले 3 अगस्त को भी चोरी हुई थी। मामले में जांच सहायक उप निरीक्षक जगराम को सौंपी गई है।
