स्कार्पियो के चालक ने गाड़ी को गलियों में दौड़ाया
- वाहन क्षतिग्रस्त हुए -महिला जख्मी
- स्कार्पियो में सवार एक युवक को पकड़ कर पब्लिक ने धुना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्कार्पियो के चालक ने गाड़ी को गलियों में दौड़ाया। शहर के गुरों का तालाब क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में स्कार्पियो कार चालक ने गलियों में गाड़ी को दौड़ाया। गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और दो तीन वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के लोगों ने आगे जाकर स्कार्पियो को रोका और उसमें सवार एक युवक को पकड़ कर पिटाई कर डाली। कार में सवार दो अन्य लोग उतर कर भाग गए। घटना को लेकर प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट हुई है।
टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले
थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा ने बताया कि शनिवार की दोपहर में गुरों का तालाब क्षेत्र में एक कार चालक द्वारा कुछ वाहनों को टक्कर मारने के साथ महिला को घायल किए जाने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। मौके पर जाकर पता लगा कि स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ा है। लोगों का आरोप था कि कार का चालक दनदनाते गली में आया और गाडिय़ों को टक्कर मारी। एक महिला को भी जख्मी कर दिया।
इधर इस घटना को लेकर लोगों ने कार में सवार युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार युवक को बचाया और उसे थाने लेकर पहुंची। कार में दो अन्य लोग भी सवार थे जो भाग गए। थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा के अनुसार कार का चालक बालिग है और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। गाड़ी को पुलिस द्वारा फिलहाल जब्त कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
