टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले
262 बिना टिकट व अनियमित यात्रा के मामले
-दो अनधिकृत वेंडर भी पकड़े
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले। रेलवे ने लूनी जंक्शन स्टेशन को बेस बनाकर रेलवे की मेगा टिकट चेकिंग में 262 बिना टिकट व अनियमित यात्रा के मामले पकड़े। जांच के दौरान दो अनधिकृत वेंडरों और धूम्रपान के एक मामले में भी कार्रवाई की गई।
1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी
अभियान में कुल 263 मामलों से 1 लाख 57 हजार 850 की आय अर्जित हुई। मंडल की टिकट चेकिंग टीम ने बाड़मेर,भीलड़ी,मारवाड़ जंक्शन और जोधपुर की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों में औचक जांच की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। लूनी जंक्शन स्टेशन को बेस बनाकर चारों दिशाओं में संचालित ट्रेनों की जांच की गई।
अभियान में 16 टीटीई कर्मचारी तैनात थे। यादव ने कहा कि बिना टिकट यात्रा और अनधिकृत वेंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
दो अनधिकृत वेंडर पकड़े, 4 हजार जुर्माना
चेकिंग के दौरान रेलवे की अनुमति के बिना वेंडिंग कर रहे दो अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। यात्रियों से खान पान सामग्री केवल अधिकृत स्टॉल और वेंडरों से ही खरीदने की अपील की गई।
