Doordrishti News Logo

जोधपुर, संभाग के सरहदी जैसलमेर जिले में पाकिस्तान की सीमा से सटे शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में गुरुवार सुबह बीएसएफ के एक हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी यह हेड कांस्टेबल हाल ही में छुट्टी मनाकर ड्यूटी पर लौटा था। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण वह परेशान चल रहा था जिसके बाद आज सुबह उसने यह कदम उठा लिया।

भिंड निवासी 51 वर्षीय प्रेमसिंह यादव तीस अप्रैल को अपनी छुट्टी मना कर वापस जैसलमेर पहुंचा था। यहां आने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया था। दो दिन पूर्व ही शाहगढ़ क्षेत्र की चिंकारा सीमा चौकी पर भेजा गया था। नाइट ड्यूटी करने के बाद आज सुबह चौकी पर पहुंचते ही उसने अपनी एसएलआर राइफल से स्वयं के सिर में दो गोली मार दी। उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाद में बीएसएफ के अधिकारियों ने शाहगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके साथ तैनात बीएसएफ के अन्य जवानों का कहना है कि छुट्टी से लौटने के बाद से वह लगातार परेशान चल रहा था। गांव में उसके भाई के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। इस कारण वह तनाव में था।

ये भी पढ़े :- सुबह बबूल के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान की सीमा पर थार के रेगिस्तान में शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र सबसे अधिक विषम परिस्थितियों वाला क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में विशाल रेतीले टीले है और पेड़-पौधे कहीं नजर नहीं आते है। यहां चलने वाली आंधियों में रेतीले टीले रोजाना अपना स्थान बदलते रहते है। इस कारण सीमा पर की गई तारबंदी भी ठहर नहीं पाती और हवा में झूल जाती है। ऐसे में बीएसएफ को हमेशा यहां बहुत अधिक सतर्कता बरतनी पड़ती है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026