Doordrishti News Logo

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान के लिए जोधपुरवासियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों को दिया धन्यवाद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार। नगर निकाय चुनाव के तहत जोधपुर शहर के वार्ड संख्या 1 से 100 तक लोकतंत्र के महापर्व में शहरवासियों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई।

मतदान दिवस पर सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही तथा महिलाओं,युवाओं,वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों के मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

मतदान केंद्रों पर पूरे दिन लोकतांत्रिक उत्सव का माहौल नजर आया। अनेक मतदाता स्वयं मतदान करने के साथ अपने परिवारजनों,मित्रों, परिचितों एवं अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करते दिखाई दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूरे दिन फील्ड में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क किया तथा अधिक से अधिक मतदान के लिए जनजागरण का कार्य किया।

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,जेडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़ एवं निकाय चुनाव प्रभारी व पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान के लिए जोधपुर शहर के आमजन का आभार व्यक्त किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जोधपुर वासियों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मतदान के प्रति शहरवासियों का उत्साह जागरूक नागरिक सहभागिता और लोकतंत्र के प्रति विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026