कैरियर काउंसलिंग सेमिनार 12 सितंबर को

  • युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला प्रशासन की अभिनव पहल
  • रक्षा सेवाओं,स्टार्टअप्स पर मिलेगा मार्गदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैरियर काउंसलिंग सेमिनार 12 सितंबर को। जिला प्रशासन द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों को कैरियर के विभिन्न अवसरों और बदलते रोजगार परिदृश्य की जानकारी देने के लिए 12सितंबर को ऑनलाइन कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

उम्र नहीं जिम्मेदारी खींच लाती है बूथ तक

जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशीष कुमार मिश्रा की पहल पर आयोजित यह सेमिनार प्रातः 10 बजे से डीओआईटी,कलेक्ट्रेट परिसर,जोधपुर में होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग टीचमिंट ऐप और यूट्यूब चैनल पर की जाएगी। इसमें नो बैग डे के अवसर पर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी जुड़ेंगे।

रक्षा सेवाओं में करियर पर विशेष सत्र
सेमिनार में सेना,वायु सेना एवं नौसेना में करियर के अवसरों पर विशेष जानकारी दी जाएगी। एनडीए, सीडीएस,10+2 टेक्निकल एंट्री, AFCAT, अग्निवीर तथा रक्षा विभाग के तकनीकी एवं असैनिक पदों की पात्रता और चयन प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञ बताएंगे।

उद्यमिता और स्टार्टअप्स पर व्यावहारिक मार्गदर्शन
स्थानीय व्यवसाय,उद्यमिता एवं स्टार्टअप्स सत्र में युवाओं को व्यवसाय की शुरुआत,विस्तार, मार्केटिंग,डिजिटल मार्केटिंग और ग्राहक सेवा पर व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। स्वरोजगार को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

उभरते क्षेत्रों से रूबरू होंगे विद्यार्थी
हर शनिवार नो बैग डे के तहत आयोजित इस सेमिनार श्रृंखला में डेटा साइंस,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, चिकित्सा,इंजीनियरिंग, वित्त प्रबंधन,विधि, डिजिटल मीडिया तथा पर्यावरण जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में करियर अवसरों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दे रहे हैं।

सेमिनार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रेरक उद्बोधन के साथ विषय विशेषज्ञों से सीधा संवाद, इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर और व्यक्तिगत करियर परामर्श का अवसर भी मिलेगा।जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क सेमिनार से जुड़ने का आह्वान किया है।