दोपहर 1 बजे तक 43.51 प्रतिशत मतदान
- नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026
- 100 वार्डों में शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान जारी
- 3 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दोपहर 1 बजे तक 43.51 प्रतिशत मतदान। नगर निगम जोधपुर आम चुनाव 2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्डों में शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हुआ तथा मतदाताओं द्वारा उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है।
उम्र नहीं जिम्मेदारी खींच लाती है बूथ तक
निर्वाचन विभाग द्वारा दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। इस अवधि तक कुल 3,09,848 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा चुका है।
दोपहर 1 बजे तक मतदान की स्थिति
नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 7,12,168 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से दोपहर 1 बजे तक 3,09,848 मतदाता मतदान कर चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल 43.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
