Doordrishti News Logo

अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म आज से होंगे न्यायिक कार्य

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म आज से होंगे न्यायिक कार्य। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में पिछले एक सप्ताह से जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। रविवार शाम दोनों बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की अहम बैठक में हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बन गई। अब सोमवार से राजस्थान हाईकोर्ट में नियमित रूप से न्यायिक कार्य किया जाएगा।

हालांकि,अधिवक्ताओं ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अदालत का स्वैच्छिक रूप से कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला किया है। इस फैसले के साथ ही जोधपुर में चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन एक नए और निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।

मतदान से पहले कांग्रेस का कड़ा एक्शन 25 बागी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों में शामिल राजस्थान हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि टार्गेटेड केस सिस्टम से जुड़े आदेश भी वापस लिए जा चुके हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए दोनों बार एसोसिएशनों ने व्यापक हड़ताल को आगे जारी नहीं रखने का निर्णय लिया।

इसके तहत सोमवार से अधिवक्ता अन्य अदालतों में नियमित रूप से कार्य करेंगे। लेकिन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अदालत में अधिवक्ताओं ने स्वैच्छिक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

Related posts: