जोजरी नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने पर तीन पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोजरी नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने पर तीन पर केस दर्ज। जोजरी नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया है। विवेक विहार पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज
विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि जोजरी नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने का पता लगा। जांच में सामने आया कि सालावास स्थित रेलवे फाटक के पास चल रही रंगाई- छपाई की फैक्ट्रियों से यह पानी छोड़ा गया है।
पानी पाइप लाइन के जरिए छोड़ा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों मंडोर रोड मदेरणा कॉलोनी निवासी आसिफ,तेलियों का बास मदेरणा कॉलोनी निवासी मो.अयूब और देवनारायण मंदिर के पीछे भगत की कोठी निवासी महेश गुर्जर को नामजद कर अब जांच आरंभ की है। थानाधिकारी भवानी सिंह की तरफ से पड़ताल की जा रही है।
एमडीएम अस्पताल और दो घरों के बाहर से गाड़ियां चोरी
