Case registered for obstructing official duty by blocking the road and setting a dumper truck on fire.

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

-झालामण्ड सड़क हादसा
-चार को शांतिभंग में पकड़ा
-शुक्रवार की देर शाम की घटना

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज। शहर में शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक पर जा रहे पति- पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान मौके पर गुस्साए लोगों की भीड़ ने डंपर को आग लगा दी और ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। कुड़ी थाने के सबइंस्पेक्टर सहदेव ने रास्ता जाम करने और डंपर को आग लगाने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज कराया है।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

इसमें मो.सदीक,गोविंद, श्रवणराम,फूलचंद,बद्री नागौरी,मदन,रमेश, जसवंत,चेतनराम,बाबू, गोरधन आदि को नामजद किया गया है। पुलिस ने घटना के बाद इनमें से मो. सदीक,श्रवणराम, जसवंत एवं गोविंद को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। केस में फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसमें अग्रिम जांच की जा रही है।

यह है मामला :-
उल्लेखनीय है कि बाइक सवार पति-पत्नी बारां जिले के रहने वाले हैं। इनके साथ करीब 20 से 25 जातरुओं का जत्था भी था। ये लोग बाइक से ही रामदेवरा के दर्शन कर लौट रहे थे। तब झालामंड चौराहे के पास ओवर स्पीड डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई,जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गुस्साए लोगों ने पेट्रोल डालकर डंपर को आग के हवाले कर दिया।

विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा

Related posts: