विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा
- भाजपा ने जारी किया निकाय चुनावी संकल्प पत्र
- जनता के विश्वास पर खरा उतरना भाजपा की जिम्मेदारी:लखावत
- रोहन गुप्ता ने बताया शहर के भविष्य का विजन डॉक्यूमेंट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ मैदान में उतरी भाजपा। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर जोधपुर के विकास का विस्तृत विजन जनता के सामने रखा। पार्टी विकास व सुशासन के रोडमैप के साथ निकाय चुनाव के मैदान में उतरी है।
निर्दलीय प्रत्याशियों को सिंबल आवंटित
इस अवसर पर भाजपा के निकाय चुनाव संभाग प्रभारी एवं धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि संकल्प पत्र नहीं,जोधपुर के विकास का रोडमैप है। भाजपा का संकल्प पत्र महज घोषणाओं का दस्तावेज नहीं,बल्कि जोधपुर के सुनियोजित और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि ‘वार्ड ही विकास का आधार’ रहेगा तथा प्रत्येक वार्ड में सड़क,पानी, बिजली,सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
कई कार्यों पर काम शुरू हो चुका है और शेष को गति दी जाएगी।
संकल्प पत्र जोधपुर के भविष्य का विजन
राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता ने कहा कि संकल्प पत्र में आम नागरिक की रोजमर्रा की समस्याओं को केंद्र में रखकर आधुनिक शहरी व्यवस्था का विजन प्रस्तुत किया गया है। तकनीक के इस्तेमाल से नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा।
आधुनिकता का संगम बने जोधपुर
के विनीत मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि भाजपा जोधपुर को स्वच्छ,सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
संकल्प पत्र के प्रमुख वादे
-स्मार्ट ट्रैफिक,सीसी टीवी,पार्किंग नीति और नए पार्किंग स्थलों का विकास
-बिजली लाइनों को भूमिगत करना,रिंग रोड का विकास
-कचरा मुक्त शहर,कचरा वाहनों की ट्रैकिंग, एलईडी लाइट,नगर वन
-वाटर हार्वेस्टिंग,जल प्रबंधन,शेल्टर होम
-युवाओं के लिए अटल रोजगार मेले,इंटर्नशिप, ई-चार्जिंग पॉइंट,सोलर प्लांट
-वॉकिंग-साइकिल ट्रैक, ओपन जिम,इंडोर स्टेडियम,स्वास्थ्य सुविधाएं
-पीएम आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, हेरिटेज संरक्षण
इस अवसर पर भाजपा के निकाय चुनाव संभाग प्रभारी एवं धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राष्ट्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता, कैविनेट मंत्री जोगाराम पटेल,शहर जिलाध्यक्ष, चुनाव प्रभारी नारायण सिंह देवल,प्रदेश मंत्री अजीत मांडण एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा सहित पदाधिकारी मौजूद थे।
