अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त,चालक गिरफ्तार। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ लूणी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को जब्त कर दोनों चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
जोधपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया शुरू,प्रथम दिन 5 नामांकन दाखिल
पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भोमिया,पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा के निकट सुपरविजन में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लूणी पुलिस ने अवैध बजरी से भरकर परिवहन किए जा रहे दो डंपरों को पकडक़र जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दोनों डंपर चालकों तारातरा, थाना चौहटन,जिला बाड़मेर निवासी मेवाराम पुत्र जोगाराम देवासी और गांव केशुबला,थाना मेहसाना,जिला बालोतरा कमल चौधरी पुत्र जवारा राम जाट को भी गिरफ्तार किया गया।
