राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर 713 करोड़ से बदलेगी 291 किमी ट्रैक

  • सामरिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग को मिलेगी मजबूती
  • 268 किमी में पूरी रेल पटरी का नवीनीकरण और 23 किमी में स्लीपर बदले जाएंगे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर 713 करोड़ से बदलेगी 291 किमी ट्रैक। सामरिक व आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। करीब 713 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 291 किलोमीटर लंबे रेलखंड की पटरी का व्यापक नवीनीकरण किया जाएगा। परियोजना को कार्य स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत पुराने रेल पथ को बदलकर नया और मजबूत रेल पथ तैयार किया जाएगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पूरे कार्य में 268 किलोमीटर रेल लाइन की पूरी पटरी का नवीनीकरण किया जाएगा,जबकि 23 किलो मीटर हिस्से में पुराने स्लीपरों को नए स्लीपरों से बदला जाएगा। इससे रेल पथ की मजबूती बढ़ेगी और ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।

कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में

उन्होंने बताया कि राईका बाग से मारवाड़ बीठड़ी तक शून्य से 160 किलोमीटर के हिस्से में पूरी रेल पटरी का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके बाद 160 से 183 किलोमीटर तक 23 किलोमीटर हिस्से में स्लीपरों का नवीनीकरण होगा। 183 से 291 किलोमीटर तक 108 किलोमीटर रेल लाइन की पूरी पटरी बदली जाएगी।

इस तरह राईका बाग से जैसलमेर तक पूरे 291 किलोमीटर रेलखंड में पुराने रेल पथ को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जाएगा। रेल पटरी के साथ आवश्यकतानुसार स्लीपर तथा रेल पथ के अन्य घटकों का भी नवीनीकरण किया जाएगा।

160 किलोमीटर के काम के टेंडर प्रक्रियाधीन
परियोजना के तहत राईका बाग से मारवाड़ बीठड़ी तक 160 किलो मीटर रेल लाइन के नवीनीकरण कार्य का टेंडर जारी किया जा चुका है। इससे इस महत्वपूर्ण परियोजना के धरातल पर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। शेष हिस्सों के कार्य भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाए जाएंगे।

रेलखंड के नवीनीकरण से परिचालन क्षमता बढ़ेगी
जैसलमेर क्षेत्र सामरिक दृष्टि से देश के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही जैसलमेर देश-दुनिया के पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी प्रमुख केंद्र है। ऐसे में राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड के नवीनीकरण से इस मार्ग की मजबूती, विश्वसनीयता और परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। मजबूत रेल पथ भविष्य में इस मार्ग पर बढ़ने वाले यातायात के लिए भी महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026