ट्रेन में सामान बेचते पकड़ा अनधिकृत वेंडर

आरपीएफ के हवाले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ट्रेन में सामान बेचते पकड़ा अनधिकृत वेंडर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ सघन जांच अभियान के तहत मंगलवार को मेड़ता रोड- फुलेरा सेक्शन में की गई टिकट जांच के दौरान ट्रेन में सामान बेचते एक अनधिकृत वेंडर को पकड़ा गया। उसे कार्रवाई के लिए मकराना रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को ट्रेन संख्या 05046 राजकोट- लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल में मेड़ता रोड- फुलेरा सेक्शन के दौरान जांच की गई।

राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर 713 करोड़ से बदलेगी 291 किमी ट्रैक

जांच के दौरान एक व्यक्ति बिना अधिकृत अनुमति के ट्रेन में सामान बेचता मिला। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और मकराना आरपीएफ के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ रेल अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक बीके गौड़ ने किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेनों और स्टेशनों पर अनधिकृत वेंडिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

Related posts:

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026