डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

  • अन्य हादसे में बाइक आपस में टकराई
  • युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल। शहर के निकट झंवर फांटा चौराहा पर सोमवार सुबह डंपर चालक ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ वाला पुजारी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि बाइक को पीछे से टक्कर मारी गई थी। डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया,चालक फरार हो गया। बोरानाडा थाने के हैडकांस्टेबल ललित खत्री ने बताया कि कटारडा भांडूकलां बोरानाडा निवासी चैनाराम पुत्र रूगनाथ पटेल और एक पुजारी बाबूगिरी आज सुबह बाइक लेकर झंवर फांटा के पास चौराहे से निकल रहे थे। तब पीछे से चल रहे एक डंपर के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसे में चैनाराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुजारी बाबूपुरी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हैडकांस्टेबल ललित खत्री के अनुसार डंपर खाली था और उसका चालक डंपर को छोडक़र भाग गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर थाने में रखवाया है। घटना में अब अग्रिम पड़ताल जारी है।

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

दूसरी तरफ भनीपुरा चूरू निवासी हरीराम पुत्र फूलाराम जाट ने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 34 वर्षीय भंवरलाल जाट बाइक लेकर 20 अगस्त को ईपिप सर्किल बोरानाडा से निकल रहा था। तब किसी अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में उसका भाई भंवरलाल घायल हो गया। जिसकी अब अस्पताल में मौत हो गई। हैडकांस्टेबल ललित खत्री ने बताया कि शव को कार्रवाई कर परिजन को सौंपा गया। इस बारे में अग्रिम जांच चल रही है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026

मंदिर में दर्शन के बहाने चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

August 25, 2026