बाजरे की खड़ी फसल में छिपाकर रखा 42.700 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाजरे की खड़ी फसल में छिपाकर रखा 42.700 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लूणी पुलिस ने फिंच क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाजरे की खड़ी फसल में छिपाकर रखे 42.700 किलो ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा के निकट पर्यवेक्षण में लूणी पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई।

शहर में निखरे श्रावणी रंग सावन महोत्सव की धूम

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फिंच क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने स्थित खेत में बाजरे की खड़ी फसल के बीच अवैध डोडा पोस्त चूरा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बाजरे की फसल में छिपाकर रखे दो कट्टे मिले। इनमें कुल 42.700 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से धायलों की ढाणी,बडलिया रोड, फिंच,थाना लूणी निवासी रमेश पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026