मंदिर में दर्शन के बहाने चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
- कमठा मजदूरी के साथ मंदिरों में चोरी
- सात वारदातों का खुलासा
- चांदी की चरण पादूका बरामद
- सह अभियुक्त की तलाश जारी
- आरोपी स्मैक नशे के आदी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंदिर में दर्शन के बहाने चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार। शहर की मंडोर पुलिस ने मंदिरों में दर्शन के बहाने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ा है। आरोपियों के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों से चांदी की चरण पादुका को बरामद किया है।
पन्नालाल गोशाला धर्मार्थ ट्रस्ट के मुन्नालाल पुत्र राजकुमार मिश्रा की तरफ से 15 अगस्त को चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वे मंदिर में अभिषेक करवा रहे थे। उसी समय दो अनजान लडक़े वहां दर्शन के बहाने आए थे।
उनके जाने के बाद 5-7 मिनट में ही पता चला कि भगवान की चरण पादुका गायब है। तब उनके पीछे मंदिर से नीचे आया तब तक वह गौशाला के मुख्य द्वार से बाहर निकल गए। इसी तरह गोकूलजी की प्याऊ गजानन्द मन्दिर से भी चांदी का मुकुट चोरी होने का पता लगने पर केस दर्ज किया गया।
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया,डीसीपी पूर्व मनीष कुमार चौधरी, एडीसीपी नरेन्द्रसिंह देवड़ा,एसीपी पूर्व मंडोर अनिल शर्मा द्वारा जोधपुर शहर व आस-पास के एरिया में विगत दिनों में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए शातिर चोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। पुलिस टीम में एसआई मनोहरलाल, एएसआई श्रीकृष्ण एवं कांस्टेबल भागीरथ शामिल किया गया।
मंडोर थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि उक्त वारदातों के खुलासे के लिए आने जाने के रास्ते में पडऩे वाले स्थानों पर लगे करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। तकनीकी पुलिस टीम द्वारा लगातार पुलिस विभाग के आधुनिक तकनिकी संसाधानों का बेहतर उपयोग करते हुए दो आरोपियों राजबाग हरिजन बस्ती सूरसागर निवासी मनीष पुत्र राम प्रकाश और राजबाग शहीद राजाराम पार्क सूरसागर निवासी दयाल पुत्र मदनलाल को दस्तयाब कर पूछताछ किए जाने पर जुर्म करना कबूल किया।
बाजरे की खड़ी फसल में छिपाकर रखा 42.700 किलो डोडा-पोस्त चूरा बरामद
स्मैक का नशा और कमठा मजदूर है
थानाधिकारी सुरेश सारण के अनुसार आरोपी मनीष व दयाल दोनों आले दर्जे के चोर हैं,जो स्मैक तथा अन्य नशा करने के आदि है। कमठा मजदूरी का काम करते है। शहर तथा आस-पास के एरिया में चोरी की घटना को अंजाम देते है।
ऐसे करते है वारदात
एक आरोपी मन्दिर में दर्शन के बहाने अन्दर जाता है तो दूसरा बाहर खड़ा रहकर निगरानी करता है,मौका मिलते ही मन्दिरो में रखे भगवान के सोने चांदी के मुकुट, चरण पादुका व छत्र आदि चुराकर मोटरसाइकिल से शहर के छोटे छोटे रास्तों के जरिये अपने निवास स्थान पहुंच जाते है तथा चोरी किया हुआ माल योजना पूर्वक तरीके से औने पौने दामों में बेचकर नशा करते है। आरोपी बहुत शातिर व चालाक प्रवृति के है जो घटना के दौरान अपना फोन बन्द कर चोरी करते है।
चोरी की इन वारदातों का खुलासा
21 अगस्त को पुलिस थाना मंडोर में हल्का क्षेत्र गोकुल जी की प्याऊ में गजानन्द जी मन्दिर में चोरी।
2.थाना सुरसागर के हलका क्षेत्र में बालाजी मन्दिर से चोरी।
3.रातानाडा क्षेत्र मे रामेश्वरी भवन से दान पेटी चोरी।
4.पुलिस थाना सुरसागर के हलका क्षेत्र में बालाजी मन्दिर से छत्र चोरी।
5.पुलिस थाना माता का थान के हलका क्षेत्र मे महादेव/शिवजी मन्दिर से मुकुट चोरी
6.मसूरिया से आगे शिवजी मन्दिर से चांदी के छत्र चोरी।
7.मंउोर क्षेत्र मे बीएसएफ के पास बालाजी मन्दिर में चांदी का छत्र चोरी पुलिस टीम में एसआई मनोहर लाल,एएसआई श्रीकृष्ण एवं कांस्टेबल भागीरथ शामिल थे।
