388वां वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती समारोह 27 को

  • 12 प्रतिभाएं होगी सम्मानित
  • दो पुस्तकों का होगा लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),388वां वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती समारोह 27 को। वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति द्वारा वीर दुर्गादास राठौड़ का 388वां जयन्ती समारोह 27 अगस्त को मसूरिया पहाड़ी पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बारह प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

वीर दुर्गादास स्मृति समिति के अध्यक्ष डॉ.महेन्द्रसिंह तंवर ने बताया कि वीर दुर्गादास की जयन्ती के अवसर पर वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति स्थल पर पूजा अर्चना,श्रद्धांजलि एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम हैडक्वार्टर 12 कोर के मेजर जनरल केडी जसपाल के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व नरेश गजसिंह की अध्यक्षता में होगा। विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त के.एल स्वामी एवं समाज सेवी श्याम कुम्भट होंगे।

समारोह के तहत वीर दुर्गादास राठौड़ समिति जोधपुर की ओर से दिए जाने वाले पुरस्कारों की आज घोषणा की गई, जिसके तहत 12 प्रतिभाओं को वीर दुर्गा दास राठौड़ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

समिति द्वारा कर्मकाण्ड के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक जलस्रोतों की साफ-सफाई के क्षेत्र में पण्डित जीवराज श्रीमाली को,महिला शल्य चिकित्सा के साथ कपल ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में डॉ.सीमा शर्मा एवं डॉ. दिनेशदत्त शर्मा को, सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थानी साहित्य,रीति-रिवाज के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में युवरागी राठौड़ को, पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं शोधपूर्ण लेखन के क्षेत्र में डॉ.कमल किशोर सांखला को,वनस्पति विज्ञान शोध के क्षेत्र में डॉ.चन्दनसिंह पुरोहित को,नर्सिंग सेवाओं के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में तेज कंवर को, मथुरादास माथुर अस्पताल में पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण व जनहित कार्यों के क्षेत्र में भवानी शंकर नायक को, रक्तदान एवं समाज सेवा के क्षेत्र में नरेन्द्रसिंह राठौड़ को,कूडो, बॉक्सिंग एवं ताईक्वांडो खेल के क्षेत्र में सेन्सेई अरूणा पटेल को,योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में डॉ. अजयपालसिंह धनला को प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त पुरस्कारों के तहत शॉल,श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार समिति द्वारा प्रतिवर्ष स्मृति पुरस्कार भी प्रदान किये जाते हैं इस वर्ष स्व.प्रमोदपुरी स्मृति पुरस्कार पर्यावरण तथा वनस्पति संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए सोजत मारवाड़ क्षेत्र की संस्थान हरियालो राजस्थान को एवं स्व.मोहन लाल गेहानी स्मृति पुरस्कार पैरा एथलीट एवं तैराकी के क्षेत्र में किरण कंवर को प्रदान किया जाएगा।

निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर खनन और भूविज्ञान विभाग, राजस्थान सरकार के पूर्व निदेशक दीपक तंवर एवं डॉ.कमल किशोर खीची द्वारा लिखित पुस्तकों का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026