रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच
- जोधपुर मंडल में सभी स्टॉल और मोबाइल यूनिट की जांच
- स्वच्छता,गुणवत्ता और रेट पर रहेगा फोकस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले खानपान की गुणवत्ता को लेकर रेलवे ने निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर जोधपुर मंडल में भी खानपान इकाइयों और मोबाइल खानपान यूनिट के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है।
भंवरी देवी हत्याकांड के खिलाफ धरना 18वें दिन भी जारी
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार अभियान के तहत मंडल के सभी स्टेशनों पर संचालित खानपान इकाइयों की जांच की जाएगी। इसमें खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई,खाद्य पदार्थों की दरें,लाइसेंस और निर्धारित मानकों की पालना जैसे बिंदुओं को देखा जाएगा। मोबाइल यूनिट में भी यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री और उसकी बिक्री प्रक्रिया की जांच होगी।
रेलवे का यह अभियान यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है,क्योंकि नियमित निरीक्षण से खानपान इकाइयों में मनमानी,अस्वच्छता और निर्धारित दरों से अधिक वसूली जैसी शिकायतों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। अभियान के दौरान मंडल की किसी भी खानपान या मोबाइल यूनिट को निरीक्षण से बाहर नहीं रखा जाएगा।
