निजी स्कूल प्रिंसीपल पर बच्ची से मारपीट का आरोप
केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी स्कूल प्रिंसीपल पर बच्ची से मारपीट का आरोप। शहर के एक निजी स्कूल में पढऩे वाली बच्ची से मारपीट किए जाने का प्रकरण माता का थान पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। बच्ची के पिता की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस अब जांच में जुटी है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि मगरा पूंजला अक्षय नगर निवासी एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बच्ची पास में की एक निजी स्कूल में पढऩे जाती है। शुक्रवार की साढ़े सात बजे सुबह वह स्कूल गई थी।
पानी के टांके में पैर फिसलने से गिरा वृद्ध, मौत
वह दोपहर दो बजे स्कूल से घर आती है। तब उसने स्कूल के प्रिंसीपल द्वारा मारपीट किए जाने की बात की। बाद में स्कूल प्रिंसीपल को शिकायत किए जाने पर उसके द्वारा अनसुना कर दिया गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
