ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन घरेलु सामान के चक्कर में पड़ गया। शातिर ने उससे 1 लाख 31 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली। पीडि़त की तरफ से पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना कुछ समय पहले की है।
निजी स्कूल प्रिंसीपल पर बच्ची से मारपीट का आरोप
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 23 निवासी संतोष कुमार पुत्र राधाकिशन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके द्वारा कुछ समय पर पहले ऑनलाइन सामान की खरीद के लिए लिंक चेक किया गया। तब किसी शातिर ने उसे झांसे मेें लेकर सामान भेजने के नाम पर 1 लाख 31 हजार 500 रूपए की ठगी कर ली।
