जेएनवीयू में छात्र पर लोहे की रॉड से हमला नाक की हड्डी टूटी
सिर पर गंभीर चोट आई -मोबाइल तोड़कर आरोपी फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में छात्र पर लोहे की रॉड से हमला नाक की हड्डी टूटी। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के नया परिसर में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीडि़त युवक की नाक की हड्डी टूट गई और चेहरे पर गंभीर चोट भी आई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले में भगत की कोठी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना देर रात करीब 2 बजे की है। मामले में बाड़मेर के धोरीमन्ना हाल पावटा निवासी राजूराम पुत्र हरजीराम विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार राजूराम जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है।
भंवरी देवी हत्याकांड के खिलाफ धरना 18वें दिन भी जारी
रात करीब 2 बजे वह अपने दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी के नया परिसर में बैठा था।
तब प्रकाश गोदारा नाम का व्यक्ति वहां आया और जान से मारने की नियत से लोहे की धारदार रॉड से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने राजूराम के सिर,गर्दन और नाक पर ताबड़तोड़ वार किए।
हमले में पीडि़त राजूराम की नाक और अंदर की हड्डी टूट गई। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी नाक पर 7 टांके आए हैं। पीडि़त ने आरोप लगाया कि प्रकाश गोदारा ने मारपीट के साथ ही उसका मोबाइल तोड़ दिया और बाइक में भी तोडफ़ोड़ की,जिससे उसका करीब 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
