Doordrishti News Logo

मंदिर में दानपात्र से 50 हजार रुपए चोरी

  • दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद
  • बाइक पर आए थे चोर

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंदिर में दानपात्र से 50 हजार रुपए चोरी। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के जांवतसिंह नगर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने जांवतसिंह भोमियाजी मंदिर में दानपात्र तोडकऱ करीब 40 से 50 हजार रुपए की चोरी हो गई। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

शनिवार दोपहर करीब 1.30 से 2 बजे के बीच दो युवक एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर के सामने सीसीटीवी कैमरा देखकर दोनों ने मोटरसाइकिल को पेड़ की ओट में खड़ा किया और अपने चेहरों को कमीज की कॉलर से छिपाने का प्रयास किया।

जेएनवीयू में छात्र पर लोहे की रॉड से हमला नाक की हड्डी टूटी

इसके बाद,वे मंदिर में दाखिल हुए,हाथों से सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदली और दानपात्र को तोडकऱ उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। दानपात्र लगभग सवा दो माह पहले खोला गया था।

सामान्यत: दो माह में इसमें करीब 30 से 40 हजार रुपए का दान आता है। चोरी के समय दानपात्र में करीब 40 से 50 हजार रुपए होने का अनुमान है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।