Doordrishti News Logo

व्यापारी पर लाठियों से हमला

  • बाजार बंद
  • गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाराज व्यापारियों ने निकाली रैली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),व्यापारी पर लाठियों से हमला। आऊ कस्बे में एक व्यापारी पर हुए हमले के विरोध में रविवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा गया, जिसके चलते उन्होंने सुबह 11 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारियों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

आऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्रामीण राम चौक पर इकट्ठे हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद व्यापारियों ने श्रीराम चौक से फलोदी चौराहे होते हुए नागौर चौराहे तक एक रैली निकाली,जो वापस श्रीराम चौक पर समाप्त हुई।

कांग्रेस में चल रही नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई: पटेल

व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर भोजासर थानाधिकारी सीआई जमील खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के इस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए। यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे आऊ कस्बे में हुई।

व्यापारी मुकेश जैन पर हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दिया,जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए आऊ उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

व्यापारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के हाथों में बंदूक भी दिखाई देने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद से कस्बे के व्यापारियों में गहरा रोष है और वे लगातार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।