भाजपा कार्यालय में उमड़े दावेदार
- नगर निगम चुनाव
- वार्ड प्रभारियों ने संभाली चुनावी कमान
- आवेदन जमा कराने को लेकर दिनभर उत्साह
- रात 8 बजे तक जारी रही प्रक्रिया
- वार्डों में बैठकों और जनसंपर्क का दौर तेज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा कार्यालय में उमड़े दावेदार। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्षद पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के तहत शनिवार सुबह 10 बजे से ही दावेदार भाजपा कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए। दिनभर पार्टी कार्यालय में आवेदन जमा कराने वालों की भीड़ लगी रही और रात 8 बजे तक आवेदन जमा करने का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपने आवेदन जमा करवाए।
दावेदारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी पार्टी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी चर्चाओं और संगठनात्मक गतिविधियों का माहौल बना रहा।
एक दिन में 5,300 पौंधे लगा कर दिया हरित भारत का संदेश
भाजपा के प्रत्येक वार्ड में नियुक्त चुनाव प्रभारी भी पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वार्ड प्रभारियों द्वारा अपने-अपने वार्डों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। कार्यकर्ता और पदाधिकारी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ- साथ मतदाताओं से भी संपर्क स्थापित कर रहे हैं। घर-घर संपर्क,छोटी बैठकों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के माध्यम से चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है।
भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और वार्ड प्रभारी पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि दावेदारों का उत्साह और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता भाजपा के मजबूत संगठन का प्रमाण है। प्रत्येक वार्ड में बैठकें, कार्यकर्ताओं से संवाद और मतदाताओं से संपर्क का अभियान लगातार चल रहा है। संगठन का प्रयास है कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए मजबूत चुनावी रणनीति के साथ मैदान में उतरा जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सभी कार्यकर्ता ‘मैं नहीं,हम की भावना के साथ सामूहिक रूप से चुनाव में जुटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी की विचारधारा, विकास कार्यों और संगठन की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचने का आह्वान किया।
भाजपा कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया के साथ ही दूसरी ओर वार्डों में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड प्रभारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं तथा मतदाताओं के साथ संपर्क बढ़ा रहे हैं। इससे शहर में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की चुनावी तैयारियों में तेजी साफ दिखाई दे रही है।
