एक दिन में 5,300 पौंधे लगा कर दिया हरित भारत का संदेश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक दिन में 5,300 पौंधे लगा कर दिया हरित भारत का संदेश। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा शनिवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
पर्यावरण संयोजक CA नीरज मूंदड़ा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एक ही दिन में 5,300 पौधों का रोपण किया गया।
तीन चरणों में चला अभियान
प्रथम चरण ढांढनिया (2,100 पौधे): प्रातः 9:15 बजे महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,ढांढनिया ग्राम, ढांढनिया भायला वृक्षकुंज,आगोलाई में 2,100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़,ओसियां विधायक भेराराम सियोल,सरपंच हुकमाराम चौधरी,ग्राम वासियों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों सहित लगभग 500 लोगों ने सहभागिता की। इसी अवसर पर ग्राम के शहीद गंगाराम चौधरी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
द्वितीय चरण-शेरगढ़ (1,100 पौधे):अम्बेडकर सर्कल,ग्राम पंचायत शेरगढ़ में 1,100 पौधों का रोपण किया गया। ग्राम सरपंच महेंद्र सिंह, टावरी परिवार,लगभग 100 ग्रामवासियों तथा परिषद परिवार के सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
तृतीय चरण-सोइन्तरा (2,100 पौधे): ग्राम सोइन्तरा में 2,100 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में कर्नल बलदेव सिंह चौधरी,ग्राम सरपंच गोविंद सिंह,ग्रामवासियों एवं परिषद सदस्यों सहित लगभग 200 लोगों ने सहभागिता की।
वंदे भारत एक्सप्रेस का डीआरएम ने किया निरीक्षण
अभियान में परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री, पर्यावरण संयोजक CA नीरज मूंदड़ा,संगठन सचिव मनीष व्यास,रमेश मेहता,राजेश शर्मा,हरि बलदवा,राजेंद्र भूतड़ा, वीआर लोढ़ा,ज्योति प्रकाश अरोड़ा,डॉ. एसीएच माथुर,मनीषा मूंदड़ा,अंजना शर्मा,सीमा बलदवा,नंदिनी व्यास सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है,बल्कि उनकी देखभाल एवं संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान का रूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
एक ही दिन में 5,300 पौधों का रोपण कर भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा ने “हरित भारत”के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया।
