निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे चुनाव-आलोक रंजन
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मीडिया से संवाद
- निर्वाचन कार्यक्रम एवं तैयारियों की दी जानकारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे चुनाव-आलोक रंजन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शुक्रवार को नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में मीडिया से संवाद किया।उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रम,मतदान एवं मतगणना की तिथियों, नामांकन प्रक्रिया तथा जिले में मतदाताओं एवं मतदान केन्द्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।
सरकारी स्कूल में बच्चियों से धुलवाए बर्तन पोंछा लगवाया
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों के आम चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न कराए जाएंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
सदस्य पदों के लिए 27 अगस्त को जारी होगी लोकसूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकायों में सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना गुरुवार 27 अगस्त को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि सोमवार 31 अगस्त निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार,1 सितंबर को होगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी गुरुवार 3 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। अभ्यर्थिता वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के पश्चात शुक्रवार 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
9 एवं 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान
रंजन ने बताया कि नगर निकाय सदस्य पदों के लिए मतदान दो चरणों में कराया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान बुधवार, 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को होगा। दोनों चरणों में मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि सदस्य पदों के लिए मतगणना सोमवार 14 सितंबर, 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।
अध्यक्षीय पदों के लिए 15 सितंबर को लोकसूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्षीय पदों के निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए लोकसूचना मंगलवार 15 सितंबर को जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बुधवार 16 सितंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार 17 सितंबर को होगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय शुक्रवार 18 सितंबर को अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। इसके तुरन्त पश्चात उसी दिन शुक्रवार, 18 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान सोमवार 21 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात उसी दिन मतगणना की जाएगी।
22 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष पदों का निर्वाचन
रंजन ने बताया कि उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन मंगलवार 22 सितंबर को होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी तथा प्रातः 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद प्रातः 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने का समय अपराह्न 2 बजे तक रहेगा।
उन्होंने बताया कि आवश्यक होने पर उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान अपराह्न 2.30 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना की जाएगी।
नगर निगम में 100 वार्डों के लिए मतदान केन्द्रों की व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम जोधपुर में कुल 100 वार्डों के लिए 716 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। उन्होंने नगर निगम की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार कुल 8,34,790 मतदाता थे,जिनमें 4,24,998 पुरुष, 4,09,751 महिला तथा 41 अन्य मतदाता शामिल थे।
उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार नगर निगम जोधपुर में कुल 7,04,408 मतदाता थे, जिनमें 3,59,224 पुरुष, 3,45,152 महिला तथा 32 अन्य मतदाता थे। वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में कुल 7,07,617 मतदाता हैं,जिनमें 3,60,700 पुरुष, 3,46,886 महिला तथा 31 अन्य मतदाता शामिल हैं।
जिले में 275 वार्डों के लिए 905 मतदान केन्द्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों में कुल 275 वार्डों के लिए 905 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। जिले की मतदाता सूची के संबंध में उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार कुल 9,59,388 मतदाता थे, जिनमें 4,89,094 पुरुष, 4,70,251 महिला तथा 43 अन्य मतदाता थे।
इसी प्रकार 8 मई 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में कुल 8,23,498 मतदाता थे, जिनमें 4,20,943 पुरुष, 4,02,521 महिला तथा 34 अन्य मतदाता शामिल थे। वर्तमान में जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 8,27,139 मतदाता हैं,जिनमें 4,22,580 पुरुष, 4,04,526 महिला तथा 33 अन्य मतदाता हैं।
बालेसर सत्ता में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका बालेसर सत्ता में कुल 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 24 मार्च 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार यहां कुल 15,351 मतदाता थे, जिनमें 8,018 पुरुष एवं 7,333 महिला मतदाता थे। 22 अप्रैल 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 14,807 मतदाता थे,जिनमें 7,741 पुरुष एवं 7,066 महिला मतदाता शामिल थे। वर्तमान में बालेसर सत्ता में कुल 14,873 मतदाता हैं,जिनमें 7,773 पुरुष एवं 7,100 महिला मतदाता हैं।
भोपालगढ़ में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र
नगर पालिका भोपालगढ़ में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 24 मार्च, 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार कुल 19,111 मतदाता थे,जिनमें 9,880 पुरुष,9,230 महिला तथा 1 अन्य मतदाता था। 22 अप्रैल 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 18,617 मतदाता थे, जिनमें 9,742 पुरुष, 8,874 महिला तथा 1 अन्य मतदाता शामिल था।वर्तमान में भोपालगढ़ में कुल 18,632 मतदाता हैं,जिनमें 9,725 पुरुष, 8,906 महिला तथा 1 अन्य मतदाता है।
बिलाड़ा में 40 वार्डों के लिए 42 मतदान केन्द्र
नगर पालिका बिलाड़ा में कुल 40 वार्डों के लिए 42 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 24 मार्च, 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार कुल 33,089 मतदाता थे,जिनमें 16,569 पुरुष, 16,519 महिला तथा 1 अन्य मतदाता था। 22 अप्रैल, 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 30,777 मतदाता थे,जिनमें 15,562 पुरुष, 15,214 महिला तथा 1 अन्य मतदाता शामिल था। वर्तमान में बिलाड़ा में कुल 30,853 मतदाता हैं, जिनमें 15,592 पुरुष, 15,260 महिला तथा 1 अन्य मतदाता है।
मथानिया में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र
नगर पालिका मथानिया में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 24 मार्च, 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार कुल 14,310 मतदाता थे,जिनमें 7,492 पुरुष एवं 6,818 महिला मतदाता शामिल थे। 22 अप्रैल 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 13,927 मतदाता थे, जिनमें 7,314 पुरुष एवं 6,613 महिला मतदाता थे।वर्तमान में मथानिया में कुल 13,928 मतदाता हैं, जिनमें 7,314 पुरुष एवं 6,614 महिला मतदाता हैं।
तिंवरी में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र
नगर पालिका तिंवरी में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 24 मार्च, 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार कुल 12,740 मतदाता थे,जिनमें 6,605 पुरुष एवं 6,135 महिला मतदाता थे। 22 अप्रैल, 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 12,430 मतदाता थे,जिनमें 6,483 पुरुष एवं 5,947 महिला मतदाता शामिल थे। वर्तमान में तिंवरी में कुल 12,460 मतदाता हैं, जिनमें 6,494 पुरुष एवं 5,966 महिला मतदाता हैं।
पीपाड़ शहर में 35 वार्डों के लिए 36 मतदान केन्द्र
नगर पालिका पीपाड़ शहर में कुल 35 वार्डों के लिए 36 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। 13 अप्रैल 2026 के प्रारूप प्रकाशन के अनुसार कुल 29,997 मतदाता थे, जिनमें 15,532 पुरुष एवं 14,465 महिला मतदाता थे। 8 मई 2026 के अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 28,532 मतदाता थे,जिनमें 14,877 पुरुष एवं 13,655 महिला मतदाता शामिल थे। वर्तमान में पीपाड़ शहर में कुल 28,776 मतदाता हैं, जिनमें 14,982 पुरुष एवं 13,794 महिला मतदाता हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया में सभी से सहयोग का आह्वान
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र,निष्पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन तंत्र द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं आम मतदाताओं से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी निर्वाचन संबंधी अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं के प्रसार में सहयोग की अपेक्षा की,ताकि आमजन को निर्वाचन कार्यक्रम एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।
