Doordrishti News Logo

मंडोर खुला बंदी शिविर से बंदी फरार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर खुला बंदी शिविर से बंदी फरार। शहर के मंडोर स्थित खुला बंदी शिविर से एक बंदी फरार हो गया। गिनती किए जाने पर बंदी नहीं मिला। इस पर उसकी फरारी का केस प्रहरी की तरफ से मंडोर थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस अब बंदी की तलाश में जुटी है।

सावन उत्सव में महिलाओं ने जमकर की मस्ती

मंडोर पुलिस ने बताया कि खुला बंदी शिविर के प्रहरी हापूराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि मंगलवार की शाम को खुला बंदी शिविर में एक बंदी कोलाराम गरासिया नहीं मिला। बंदियों की गणना किए जाने पर वह गायब मिला। उसकी तलाश की गई मगर वह नजर नहीं आया।

प्रहरी हापूराम ने अब पाली जिले के बाली स्थित पीपला सेवरी निवासी कोलाराम पुत्र बदाराम गरासिया के खिलाफ फरारी का केस दर्ज कराया है। मंडोर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब बंदी की तलाश आरंभ की है। उसके घर पर भी पुलिस की टीमें रवाना की गई है।