Doordrishti News Logo

बंद मकान के टूटे ताले नगदी और आभूषण चोरी

परिवार के लोग जैसलमेर गए थे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बंद मकान के टूटे ताले नगदी और आभूषण चोरी। शहर के माता का थान थाना क्षेत्र के रावत नगर में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर 15 हजार रुपए नकद,करीब 8 तोला सोने के आभूषण और करीब 45 तोला चांदी के जेवर व सिक्के चोरी कर लिए। साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोर अपने साथ लेकर चले गए।

तांबे के तार चुराने वाली शातिर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

परिवार 13 अगस्त को जैसलमेर स्थित अपने गांव गया था। 15 अगस्त शाम को लौटा तब चोरी का पता चला। माता का थान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इसकी जांच एएसआई हीराराम को सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक रावत नगर निवासी भरत सिंह पुत्र रावत सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह पिछले करीब एक साल से किराए के मकान में रह रहा है। 13 अगस्त को वह सपरिवार अपने पैतृक गांव खुहड़ी (जैसलमेर) गया था। 15 अगस्त की शाम करीब 8 बजे जब वह घर लौटा तो मकान के मुख्य द्वार और अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। संदूक और अलमारियों के ताले भी टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।