दो दिवसीय राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

  • एनईएलएस कौशल केंद्र,डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ आयोजन
  • राजस्थान के विभिन्न जिलों के नर्सिंग अधिकारियों ने लिया भाग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो दिवसीय राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न। राजस्थान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा जिला चिकित्सालयों में आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु संचालित नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट NELS कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित एनईएलएस कौशल केंद्र में दो दिवसीय राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

मिलकर गाएं वंदेमातरम भारत मां की शान में…

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा एवं अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. एफएस भाटी ने किया
डॉ.बीएस जोधा ने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी ही आपातकाल में समय पर प्रभावी उपचार देकर जीवन बचा सकते हैं। डॉ.एफएस.भाटी ने प्रतिभागियों से अर्जित कौशल का उपयोग अपने संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन सेवाएं देने में करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु
नोडल अधिकारी डॉ. नवीन पालीवाल ने बताया कि NELS का उद्देश्य जिला अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों की आपातकालीन चिकित्सा दक्षताओं को विकसित कर पूरे देश में आपात कालीन उपचार की गुणवत्ता को एक समान बनाना है।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग अधिकारियों को सिमुलेशन आधारित पद्धति से प्रशिक्षण दिया गया।
-मूलभूत एवं उन्नत जीवन रक्षक कौशल
-श्वसन मार्ग प्रबंधन
-आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रोगी प्रबंधन
-टीम आधारित आपातकालीन चिकित्सा

प्रशिक्षक एवं समन्वय
प्रशिक्षक के रूप में डॉ.खुसांत जांगिड़,सुरेंद्र चौधरी,मंजू शर्मा,सीना पी.नायर,राकेश व्यास ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम सिंह भाटी ने किया।

समापन पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि यह मानकीकृत प्रशिक्षण आपातकालीन रोगियों के बेहतर प्रबंधन और रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026