Doordrishti News Logo

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन जोधपुर द्वारा कॉलेज का 76वा स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लगभग 125 से अधिक एमबीएम कॉलेज में पूर्व प्राध्यापक, एलुमनाई, वर्तमान फैकल्टी, विद्यार्थी उपस्थित थे।

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ मुगनीराम बंगुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक देवेंद्र जोशी और अतुल भंसाली उपस्थित रहे। देवेंद्र जोशी ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त इंजीनियरों द्वारा विकसित राजस्थान एवं विकसित भारत के इंफ्राटक्चर निर्माण में दिए एवं दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की।

अतुल भंसाली ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त विश्व में कार्यरत अभियंताओं के बारे में कहा कि इन्होने सभी जगह जोधपुर का नाम रोशन किया हैं। कार्यक्रम में डॉ दिनेश कुमार पेड़ीवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एलुमनाई गुलाब चंद कोठरी,प्रो दामोदर शर्मा, प्रो अरविन्द कुमार वर्मा, प्रो श्याम सिंह टाक, प्रो सुशील भंडारी, सीके जैन,डीसी सुराणा, राजेंद्र करवा, एनके जैन, पीसी पुरोहित, आरके विश्नोई, जय सिंह चौधरी, मनमोहन अग्रवाल, नरेश मोटियार आदि का स्वागत किया गया।

उत्तराखंड टनल में भूधंसाव से 22 फंसे 19 सुरक्षित निकाले,7 की मौत

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सुराणा एवं सुरेंद्र वैष्णव द्वारा किया गया। समारोह के अंत में प्रोफ़ेसर सुशील सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026