Doordrishti News Logo

साइबर ठगी गैंग का खुलासा,सरगना सहित 4 गिरफ्तार

  • 17 साइबर ठगी की घटनाओं और 50 लाख रुपए से अधिक की राशि का खुलासा
  • 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,दो लैपटॉप और एक फर्जी खाता किट बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर ठगी गैंग का खुलासा,सरगना सहित 4 गिरफ्तार। साइबर सेल जोधपुर पूर्व और पुलिस थाना महामंदिर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के मुख्य सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 मोबाइल फोन,दो लैपटॉप और एक फर्जी खाता किट बरामद की है।

रेलवे पुलिस ने पकड़ा सालभर से फरार स्थाई वारंटी को

पुलिस के अनुसार गैंग से जुड़ी 17 साइबर ठगी की घटनाओं और 50 लाख रुपए से अधिक की राशि का खुलासा हुआ है। डीसीपी पूर्व मनीष कुमार ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए गठित विशेष टीम को 11 अगस्त को साइबर सेल जोधपुर पूर्व से विश्वसनीय सूचना मिली। इसके आधार पर महामंदिर थाना पुलिस की टीम ने बीजेएस एरिया में दबिश देकर चार आरोपियों को 25 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक फर्जी खाता किट सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
पुलिस ने कुचेरा लूणसरा रोड नागौर हाल शक्ति नगर महामंदिर निवासी प्रवीण पुत्र सहदेव, मेड़तासिटी नागौर निवासी रामस्वरूप पुत्र गोविंदराम,गोपाल पुत्र चैनाराम निवासी गांव कजून,थाना जायल, नागौर तथा लोकेश पुरी पुत्र श्रवण पुरी निवासी पालियास,थाना डेगाना नागौर शामिल है।

25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 25 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,डेल कंपनी के दो लैपटॉप और एक फर्जी खाता किट बरामद की है। मामले में पुलिस आरोपियों से साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई में महामंदिर थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश सिंह, हैडकांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल महेन्द्र,महादेव, हितेश,गणपतराम और सुरेश शामिल थे।