सीवरेज के गड्ढे में गिरे बाइक सवार
- लोगों ने मिलकर निकाली बाइक
- एक दिन पहले धंस गई थी बस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज के गड्ढे में गिरे बाइक सवार।शहर में सीवरेज के गंदे पानी से भरे गड्ढे में तीन बाइक सवार गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और बाइक को गड्ढे से बाहर निकाला।हादसा मंगलवार सुबह सांगरिया फाटक के पास का है। तीनों को चोट भी लगी है।
शिव रहस्य उपनिषद व कश्मीर शैव दर्शन एवं वैदिक वेद परिचर्चा का 13 को
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात को भी एक बस धंस गई थी, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया था। इधर,घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम को इसकी शिकायत की। इसके बाद दोपहर करीब 1.30 बजे टीम पहुंची और वहां बैरिकेड लगाकर रास्ते को सील किया गया। इधर,ये पूरी घटना पास में ही लगी एक दुकान के सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से सीवरेज का पानी यहां जमा हो रखा है। गंदे पानी की वजह से गड्ढा भी दिखाई नहीं दे रहा। सुबह तीन बाइक सवार एम्स रोड की तरफ जा रहे थे। वह गाड़ी टर्न कर साइड से निकलने की कोशिश कर रहे थे। पानी भरा होने की वजह से उन्हें गड्ढा नहीं दिखा और तीनों उसमें गिर गए। तीनों जैसे तैसे गड्ढे से बाहर निकले।
उनमें से एक सडक़ किनारे आकर सो गया, उसके पैरों में चोट लगी थी। उसने गड्ढे में उतरकर बाइक निकालने की कोशिश की,लेकिन असफल रहा। इसके बाद आस-पास के लोगों ने पहुंचकर बाइक निकलवाई। सीवरेज लाइन धंसने की वजह से जमा हुआ पानी। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा है।
सुबह इस घटना के बाद नगर निगम की टीम को बताया। इस पर पता चला कि सीवरेज लाइन धंसने की वजह से पानी बाहर आ रहा है। सूचना पर नगर निगम की टीम ने पहुंचकर एरिया में चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर उसे सील कर दिया। लोगों ने कहा,पानी जमा होने से बदबू भी काफी आ रही है। सोमवार रात को भी एक बस गड्ढे में धंस गई थी। इससे पहले दो ट्रक भी फंस गए थे, जो बड़ी मुश्किल से बाहर निकले।
