दिल्ली में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यक्रम में सीए योगेश बिड़ला ने भगवद गीता पर रखे विचार

प्रख्यात कवि डॉ.कुमार विश्वास के साथ “Bhagvat Geeta-Life to Leadership” विषय पर 45 मिनट का पैनल व्याख्यान

दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व हिंदू महासंघ द्वारा “Intellectuals को सनातन भारतवर्ष से जोड़ने”की श्रृंखला के अंतर्गत यमुना कॉम्प्लेक्स, दिल्ली में एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एमएमयू की बैठक में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा व निर्माण कार्यों पर चर्चा

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि एवं वक्ता डॉ.कुमार विश्वास के साथ जोधपुर के सीए योगेश बिड़ला को भी विचार व्यक्त करने का अवसर मिला। दोनों ने लगभग 45 मिनट तक “Bhagvat Geeta-Life to Leadership” विषय पर पैनल व्याख्यान दिया।

हजारों बुद्धिजीवियों की उपस्थिति
4 घंटे के इस कार्यक्रम में देशभर से आए सीए, डॉक्टर,इंजीनियर्स, ब्यूरोक्रेट्स एवं अन्य बुद्धिजीवी अपने परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवद गीता,रामचरित मानस,महाभारत जैसे सनातन ग्रंथों को जीवन और व्यवसाय से जोड़कर सनातन भारतवर्ष के निर्माण में सहभागी बनाना तथा नई पीढ़ी को इन ग्रंथों से अवगत कराना था।

सीए योगेश बिड़ला ने कहा
कार्यक्रम को लेकर सीए योगेश बिड़ला ने कहा कि “जब डॉ.कुमार विश्वास, महामंडलेश्वर,शंकराचार्य, पीठाधीश महंत और अन्य सनातन धर्मी जिनके प्रवचन हम सुनते आए हैं,उन्होंने कल हमें सुना तो यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की अनुभूति थी।”

कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि सनातन ग्रंथों में निहित मूल्य और नेतृत्व के सिद्धांत आज के समय में भी व्यक्तिगत, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।