सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक
- ALL INDIA INDECE CUP राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता
- 45 किलो भार वर्ग में लहराया राजस्थान का परचम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सेन्ट पैट्रिक स्कूल की छात्रा दर्शनी ने जीता स्वर्ण पदक। ALL INDIA INDEDECE CUP के अंतर्गत “खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया” राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया।
भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन
इस प्रतियोगिता में सेन्ट पैट्रिक स्कूल,जोधपुर की कक्षा 7 की छात्रा दर्शनी कल्ला पुत्री प्रियदर्शनी कल्ला ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया।दर्शनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार गौरवान्वित हुआ है,बल्कि राजस्थान का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों ने दर्शनी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
