Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना की सुनामी में कई परिवार अपने प्रियजनों को गंवा चुके हैं। अपनों को सदा के लिए खोने के बाद उपजी पीड़ा के बीच कोरोना प्रोटोकाल से अंतिम संस्कार भी बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे परिवारों के लिए हिन्दू सेवा मंडल तारणहार बन सामने आया है। मंडल की तरफ से 300 से अधिक संक्रमितों का दाह संस्कार किया जा चुका है। मंडल की तरफ से अब एक अस्थि बैंक की स्थापना की गई है। इसमें मृतक की अस्थियों को जमा करवाया जा सकता है। लॉकडाउन खुलने पर वे यहां से उसे ले जा सकते है।

hindu seva mandal cremated more than 300 dead due to covid infection

 

जोधपुर में हिन्दू सेवा मंडल का इतिहास करीब सौ वर्ष पुराना है। सौ वर्ष पूर्व स्पेनिश फ्लू से बड़ी संख्या में लोगों ने दम तोड़ा था। उस दौर में लोगों की मदद के लिए पांच लोगों ने पहल कर संकट में घिरे लोगों को मदद के रूप में दाह संस्कार का कार्य शुरू किया था। यह परम्परा सेवा में बदल चुकी है। मंडल प्रति वर्ष करीब 200 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करवाता आया है। कोरोना काल में भी हिन्दू सेवा मंडल ने विशेष पहल की। जब संक्रमित लोगों के शव के पास उनके परिजन तक जाने से घबराने लगे तो मंडल के कार्यकर्ता इस मामले में लोगों की मदद करने को आगे आए।

कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ने एमडीएमएच में कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ाया

हिन्दू सेवा मंडल के सचिव विष्णु प्रजापत ने बताया कि कोरोना काल में लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रख हमारे कार्यकर्ताओं ने पहल की। अब तक हम लोग 300 से अधिक कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार करवा चुके हैं। उनमें से बड़ी संख्या में लोगों की अस्थियां हमारे पास सुरक्षित रखी हुई हैं। कुछ लोग अस्थियां ले जा चुके हैं। लोगों की दिक्कतों को ध्यान में रख हमने अब एक अस्थि बैंक शुरू किया है। किसी भी स्थान पर दाह संस्कार करवाने के बाद परिजन अस्थियों को हमारे पास जमा करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक टोकन प्रदान किया जाएगा। और लॉकडाउन खुलने पर वे इन्हें वापस ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि महामारी को ध्यान में रख हमने अधिक संख्या में दाह संस्कार करने के लिए अतिरिक्त लकड़ीय़ों की व्यवस्था कर रखी है। हमारे पास पर्याप्त भंडार है।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026