अवैध बजरी से भरे तीन डंपर जब्त चालक गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध बजरी से भरे तीन डंपर जब्त चालक गिरफ्तार। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लूणी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहट से अवैध बजरी भरकर आ रहे तीन डंपरों को जब्त किया है। पुलिस ने तीनों डंपर चालकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।
हाईकोर्ट के आदेश की चार साल बाद भी पालना नहीं,काउंसिल सचिव को जमानती वारंट से तलब किया
पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमान भोमिया,पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाडा नरेंद्र पारीक के निकट पर्यवेक्षण में लूणी थाना पुलिस द्वारा अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुबह रोहट से अवैध बजरी भरकर जोधपुर की ओर आ रहे तीन डंपरों को पुलिस टीम ने रोककर जांच की।
जांच में डंपरों में अवैध रूप से बजरी परिवहन किया जाना पाया गया। पुलिस ने तीनों डंपरों को जब्त कर चालकों विश्नोइयों की ढाणी, उचियारड़ा निवासी राकेश पुत्र हनुमानराम विश्नोई, खेजड़ली कलां, थाना लूणी निवासी अनिल पुत्र हेमाराम विश्नोई और रावर, थाना कापरड़ा निवासी राकेश पुत्र नेनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।
मंदिर के पास एमडी बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ा
