Doordrishti News Logo

मंदिर के पास एमडी बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ा

-28.34 ग्राम एमडी बरामद
 -दो अन्य आरोपियों की तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंदिर के पास एमडी बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को पकड़ा। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओसियां थाना क्षेत्र में एक युवक को 28.34 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर ठगी: नर्सिंग कर्मी 2.97 लाख की ठगी का शिकार

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निकट पर्यवेक्षण तथा वृताधिकारी ओसियां प्रदीपसिंह चारण के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। ओसियां थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान थानाधिकारी को सूचना मिली कि माचरा का बास, बैठवासिया, ओसियां निवासी नरपतराम जाट बड़ी मात्रा में एमडी लेकर ओसियां चौहटे के पास ठाकुरजी मंदिर के समीप बैठा है और नशीले पदार्थ की बिक्री की फिराक में है।

व्हाट्सएप ग्रुप से लीक हो रही थी पुलिस की हर लोकेशन

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मौके पर चबूतरे पर बैठे नरपतराम को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 28.34 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। मामले में कथित रूप से शामिल ओसियां निवासी अनोपसिंह राजपूत और जुड़ निवासी गोविंदराम मेघवाल निवासी की तलाश जारी है।

Related posts: