एमडीएम अस्पताल को 75 लाख की दो बड़ी सौगात

  • नया अत्याधुनिक ईएनटी वार्ड और विश्रामालय का लोकार्पण
  • मरीजों को मिलेगा लाभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एमडीएम अस्पताल को 75 लाख की दो बड़ी सौगात। जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से मथुरादास माथुर अस्पताल को चिकित्सा सेवाओं के विस्तार हेतु शनिवार को लगभग 75 लाख रुपये की लागत से बनी दो नई सुविधाओं की सौगात मिली।

यूजर्स के लिए यूपीआई निःशुल्क रहेगी

लोकार्पण समारोह
शांति देवी ओझा स्मृति नाक, कान एवं गला (ईएनटी) वार्ड ‘ए’ यूनिट” तथा सोनी देवी एवं चोलाराम परिहार विश्रामालय एवं वेटिंग हॉल का समारोह में लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम बड़ा रामद्वारा सूरसागर के महंत डॉ रामप्रसाद,रामधाम खेड़ापा के संत गोविन्द राम शास्त्री एवं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द्र के सानिध्य में हुआ। शहर विधायक अतुल भंसाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

क्या कहा संतों और अतिथियों ने
महंत डॉ रामप्रसाद ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं और मानवीय संवेदनाएं देना सबसे बड़ी सेवा है। संत गोविन्द राम शास्त्री ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।प्रकाशचन्द्र ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। विधायक अतुल भंसाली ने ट्रस्ट के कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

60 लाख में बना अत्याधुनिक ईएनटी वार्ड
ट्रस्ट सचिव शिवनारायण मूंदड़ा ने बताया कि ओझा परिवार- रामप्रसाद ओझा,रामकिशोर ओझा,कैलाश ओझा,राकेश ओझा,राजेश ओझा एवं रामदेव ओझा के सहयोग से 60 लाख रुपए की लागत से यह वार्ड बना है।

विशेषताएं
-30 बेड: 11 महिला,14 पुरुष,3 आइसोलेशन बेड
-ईएनटी एवं ईएनटी कैंसर रोगियों के उपचार के लिए विशेष रूप से तैयार
-डॉक्टर ड्यूटी रूम,नर्सिंग स्टेशन,आधुनिक शौचालय,वातानुकूलन
-सभी बेड पर ऑक्सीजन लाइन,बेड साइड लॉकर, ओवर बेड टेबल, अलमारियां

15 लाख में बना विश्रामालय एवं वेटिंग हॉल
ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि सोनी देवी एवं चोलाराम परिहार की ओर से 15 लाख रुपये में यह सुविधा बनी है।

विशेषताएं
-30 बेंच,विशाल कवर्ड शेड
-शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर,पर्याप्त पंखे, फ्लावर पॉट
-दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों को विशेष राहत

ये थे मौजूद 
कार्यक्रम में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.बीएस जोधा,एमडीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित सहित डॉ.दिलीप कच्छवाह,डॉ.सीआर चौधरी,डॉ.सुभाष बलारा व अन्य चिकित्सक,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,आरके.ओझा, गजेंद्र सिंघवी, प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में भामाशाह,समाज सेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

जोधपुर मानव सेवा ट्रस्ट ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं से पश्चिमी राजस्थान के हजारों मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Related posts: