सूरसागर विधानसभा में कलश वंदन रथ यात्रा

  • गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान
  • चार स्थानों पर हुआ कलश पूजन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम
  • कार्यकर्ताओं ने ली समरसता की शपथ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सूरसागर विधानसभा में कलश वंदन रथ यात्रा। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला द्वारा संत शिरोमणि आचार्य रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न मंडलों में चार स्थानों पर कलश पूजन एवं आशीर्वाद वचन कार्यक्रम हुए।

एमडीएम अस्पताल को 75 लाख की दो बड़ी सौगात

कार्यक्रम का विवरण
1.प्रातः11 बजे मोटलेश्वर महादेव मंदिर,चौपासनी मंडल-कलश पूजन एवं आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित हुआ। व्यवस्थाओं में मंडल अध्यक्ष हेमंत ज्ञानानी एवं मंडल प्रभारी गजराज सांखला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2.दोपहर 1 बजे जगदम्बा माता मंदिर,मोहन मेघवाल के मकान के पास,प्रतापनगर मंडल-
कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष मेघदास वैष्णव एवं मंडल प्रभारी लालचंद व्यास के नेतृत्व में हुआ।

3.दोपहर 3 बजे कालूराम जी की बावड़ी के पास, सूरसागर मंडल-मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी एवं मंडल प्रभारी अर्जुन जोधा ने व्यवस्थाओं का दायित्व संभाला।

4.सायं 6 बजे बाबा रामदेव मंदिर,मसूरिया मंडल-मंडल अध्यक्ष सुरेश मेघवाल एवं मंडल प्रभारी रामकिशोर गहलोत के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यक्रमों में भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक भोपाल सिंह बड़ला, सह-संयोजक आनन्द सिंह सोलंकी,किशन लड्डा,जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, पवन आसोपा,शिव कुमार सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपने जीवन एवं विचारों के माध्यम से समाज को समानता,सामाजिक समरसता,भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत रविदास के विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कलश वंदन रथ यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं ने संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में समरसता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related posts:

हाईकोर्ट के आदेश की चार साल बाद भी पालना नहीं,काउंसिल सचिव को जमानती वारंट से तलब किया

August 9, 2026

20 दिन की पैरोल मिलने के बाद भी आसाराम को जेल से नहीं किया रिहा

August 9, 2026

एमडीएम अस्पताल को 75 लाख की दो बड़ी सौगात

August 8, 2026

यूजर्स के लिए यूपीआई निःशुल्क रहेगी

August 8, 2026

श्रद्धा-भक्ति व उल्लास के साथ मनाई श्रावण मास की द्वितीय फूल मंडली

August 8, 2026

NNF जोधपुर ने किया विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

August 8, 2026

बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप,ट्रेनों में अचानक पहुंची जांच टीम

August 8, 2026

झण्डारोहण के साथ 9 अगस्त से शुरू होगा झूलेलाल का चालिहा महोत्सव

August 8, 2026

गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन रथ यात्रा का आयोजन

August 8, 2026