थारु दिवस पर भक्ति से सरोबार हुआ वातावरण
-प्रभात फेरी में गूंजे भगवान झूलेलाल के जयकारे
-सुबह 5 बजे झूलेलाल महल से निकली प्रभात फेरी
-प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचकर हुआ समापन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),थारु दिवस पर भक्ति से सरोबार हुआ वातावरण। वरुणावतार भगवान झूलेलाल के चालीहा महोत्सव के तहत शहर में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को थारु दिवस के अवसर पर सिंधी समाज की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई।
तीसरी पुलिया स्थित झूलेलाल महल चौहा. बोर्ड से सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई प्रभात फेरी झूलेलाल मार्ग स्थित ज्वाला विहार प्रेम प्रकाश आश्रम अमरापुर दरबार पहुंचकर संपन्न हुई।
भोर की पहली किरण के साथ निकली प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। श्रद्धालु सिर ढके हुए,हाथ जोड़ कर और मन में भगवान झूलेलाल के प्रति भक्ति के भाव लिए चल रहे थे।
आईआईएचटी में मनाया 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
जगह-जगह तालियों की गूंज और ‘झूलेलाल साईं की जय’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं का यह उत्साह देखकर आश्रम परिसर में मिनी सिंध का नजारा दिखाई दिया।
पंचायत अध्यक्ष प्रभु ठारवानी ने बताया कि थारु दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेम प्रकाश आश्रम के संत जीतूराम साई ने मंदिर प्रांगण में भगवान झूलेलाल एवं सतगुरु साई टेऊराम महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाजबंधुओं को धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा युवा पीढ़ी को सच्चाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।
महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर दी जान,आवारा पशु ने ली वृद्ध की जान
इस अवसर पर मंडली की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजनों और सत्संग के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम में राजू सम्भवानी,नारायण दास लिमानी, अशोक छुगानी,राजकुमार आसुदानी,भरत आवतानी,अशोक मूलचंदानी,किशोर चंगलानी,लक्ष्मण खेमानी,मनोज फीतानी, लक्ष्मण ग्वालानी,ललित खटवानी,योगेश चंगुलानी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
महिला मंडल की ओर से पूनम मोतियानी,दीप आसी,काजल भुलचन्दानी,रेणु खेमानी, कीर्ति,माया मंगलानी, कविता फुलवानी,अनु आवतानी,पूनम वसियानी,मोनिका दरियानी,ज्योति आसवानी,ज्योति रोगा, मीना विहानी,सीमा कलवानी,आशा शेरवानी, निर्मला मोतियानी,मीना हरियानी,सपना लालवानी,बबिता एवं हर्षा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
आईआईएचटी में मनाया 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
