6 राज बटालियन एनसीसी ए सर्टिफिकेट भर्ती आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),6 राज बटालियन एनसीसी ए सर्टिफिकेट भर्ती आयोजित। सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोला बेरा सूरसागर में 6 राज बटालियन एनसीसी ए सर्टिफिकेट भर्ती का आयोजन हुआ।
विद्यालय के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर नरेंद्र राणा ने बताया कि 6 राज बटालियन एनसीसी जोधपुर के नायब सूबेदार अंग्रेज,हवलदार आरिफ खान,के निर्देशन में 6 राज बटालियन एनसीसी जूनियर डिविजन के प्रथम वर्ष के 2026-27 के लिए 6 राज बटालियन एनसीसी कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया।
महिला ने ससुराल में फंदा लगाकर दी जान,आवारा पशु ने ली वृद्ध की जान
प्रधानाचार्य भूराराम चौधरी ने बताया कि विद्यालय में अध्यनरत 8वीं,9वीं और बारह वर्ष से साढ़े अठारह वर्ष के बीच आयु वर्ग वाले विद्यार्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुये 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वे अपना आवेदन एनसीसी वेबसाइट पर ऑनलाइन करेंगें। भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, साक्षात्कार लेकर चयन किया गया।
